Explore

Search

Thursday, January 16, 2025, 1:45 am

Thursday, January 16, 2025, 1:45 am

LATEST NEWS
Lifestyle

शेखावत के प्रयासों से कांगो से जोधपुर आई महेंद्र की पार्थिव देह

Share This Post

-अंतिम यात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री

शिव वर्मा. जोधपुर

इंदिरा कॉलोनी निवासी रमेश राठौड़ के पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार राठौड़ को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंतिम विदाई दी। महेंद्र की अफ्रीकी देश कांगो में मृत्यु हो गई थी। शेखावत के प्रयासों से महेंद्र की पार्थिव देह को भारत लाया जा सका।

दरअसल, 25 वर्षीय महेंद्र कांगो में नौकरी कर रहा था। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जहां महेंद्र अकाउंटेंट था, वहां के मालिक ने साफ कर दिया था कि शव को भारत भेजने में काफी समय लगेगा। वो वहीं महेंद्र का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहा था। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। केंद्रीय मंत्री शेखावत के प्रयासों से महेंद्र की पार्थिव देह जोधपुर लाई जा सकी। शनिवार को शेखावत महेंद्र की अंतिम यात्रा में शरीक हुए। उन्होंने महेंद्र को उनके पैतृक निवास जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों को संबल दिया। शेखावत ने कहा कि जोधपुर के बेटे महेंद्र को अपनी भूमि से अंतिम विदाई मिली। दिवंगत को परमात्मा की शरण प्राप्त हो।

बाबू सिंह राठौड़ की दादी को श्रद्धांजलि दी

शेखावत शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र सेतरावा होते हुए गांव नाथड़ाऊ पहुंचे और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ की 100 वर्षीय दादी की शोक सभा में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाबू सिंह व परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment