Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 9:44 pm

Saturday, December 6, 2025, 9:44 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

विजय दिवस पर एक स्मारक रफीक खान की शहादत के नाम भी होना चाहिए : कोहरी

Share This Post

राखी पुरोहित. बीकानेर

1971 के भारत पाक युद्ध की देश में विजयी वर्षगांठ मनाई जारही है। सामाजिक कार्यकर्ता मईनुदीन कोहरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 1971 भारत पाक युद्ध के 53 वें विजय दिवस पर उस युद्ध के दौरान शहीद हुए उन महान सपूतों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई । साथ ही सिन्धी सिपाही समाज के वीर चक्र शहीद रफ़ीक खान की शहादत को भी विजय दिवस पर याद किया गया।
53 साल बाद भी राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा वीर शहीद की याद में अधिकृत रूप से कोई तिराहा, चौराहा या स्मारक नहीं बनाया गया। 51 वर्ष बाद तत्कालीन संभागीय आयुक्त ने 18 नवंबर 2022 को रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया 5 न रोड पर तिराहा स्वीकृत किया था, जिसको निर्मित करने का जिम्मा U I T बीकानेर को सौंपा था जो आज तक नहीं बना। वीर चक्र शहीद रफ़ीक खान की उपेक्षा हो रही है। इस बारे में राष्ट्रपति महोदया, पीएम, सीएम तक वर्षों से गुहार लगा रहे हैं। मीडिया, स्थानीय प्रशासन व राजनैतिक दलों को भी 53 साल से उपेक्षित शहीद को अधिकृत रूप से उनकी याद अक्षुण्ण रखने के स्मारक बनाए जाने का अभियान चला कर शहीद को सम्मान दिलाना चाहिए। इसके लिए बीकानेर का सर्वसमाज भी आगे आए । 53 वें विजय दिवस पर प्रशासन को यह संकल्प लेना चाहिए।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment