Explore

Search

Friday, January 16, 2026, 11:06 pm

Friday, January 16, 2026, 11:06 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

किचन किंग बने एमएलए अतुल भंसाली, स्वादिष्ट व्यंजन बनाए

Share This Post

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान में शहर विधायक अतुल भंसाली ने किचन में हाथ आजमाये

शिव वर्मा. जोधपुर

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान और गायत्री देवी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किचन विद अतुल भंसाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि विधायक ने बच्चों को पाक कला के गुण सिखाए और एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विधायक अतुल भंसाली ने अपने अनुभव शेयर किए और निर्देशक कृष्ण गोपाल दुबे ने कॉलेज की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के रोजगार के अवसर के बारे में विस्तृत चर्चा की

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अतुल भंसाली के साथ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव जैन, अरविंद बरा, समाजसेवी नुपुर भंसाली, मनीष शर्मा, दीपक व्यास, पार्षद धीरज चौहान, पार्षद राजेश सिंह कच्छावाह, पार्षद रेवत सिंह इंदा, फिल्म डायरेक्टर विजय कल्ला, समाजसेवी प्रेम जाखड़, सुषमा दुबे के आतिथ्य मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक अतुल भंसाली द्वारा कबुली, मिक्स वेज, हल्दी की सब्जी, चक्की की सब्जी, और गाजर का हलवा बनाया गया।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment