Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 9:06 pm

Saturday, December 6, 2025, 9:06 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

राजेंद्र मोहन शर्मा के उपन्यास महात्मा विदुर को अखिल भारतीय उपन्यास कृति पुरस्कार

Share This Post

मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी देगी पुरस्कार, 1 लाख रुपए, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र मिलेगा 

राखी पुरोहित. जोधपुर 

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद् मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग, भोपाल द्वारा अखिल भारतीय एवं प्रादेशिक कृति पुरस्कार कैलेंडर वर्ष 2022 एवं कैलेंडर वर्ष 2023 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। अखिल भारतीय उपन्यास कृति पुरस्कार जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र मोहन शर्मा को उनके सुप्रसिद्ध उपन्यास महात्मा विदुर को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राशि रुपये 1,00,000/- (रुपये एक लाख ) के साथ शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति के साथ रचनाकार शर्मा को अलंकृत भी किया जाएगा। मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने बताया कि पुरस्कार समारोह भोपाल में आयोजित होगा, जहां राजेन्द्र मोहन शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment