Explore

Search

Friday, February 7, 2025, 9:08 pm

Friday, February 7, 2025, 9:08 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

मारवाड़ी अश्व…शानदार सवारी, रणभेरि बजते ही आसमां से करते हैं बात

Share This Post

दसवें दो दिवसीय मारवाड़ हॉर्स शो का समापन, प्रसेन को बेस्ट एनिमल का अवार्ड

शिव वर्मा. जोधपुर 

ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसायटी व मारवाड़ी हॉर्स बुक रजिस्ट्रेशन सोसायटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउंडेशन पोलो ग्राउंड, एयरपोर्ट रोड पर आयोजित दो दिवसीय मारवाड़ होर्स शो का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व नरेश गज सिंह थे।

शनिवार को प्रतियोगिता में जजिंग रिंग-अदंत बछेरी में मेड़ता के रामरतन की बछेरी गौरी प्रथम, गंगानगर के जसवन्त सिंह की बछेरी अंजलि द्वितीय, पंजाब के संदीप सिंह की बछेरी हिरणी तृतीय व पंजाब के सुखवीर सिंह की बछेरी मोनिका को सांत्वना स्थान मिला । अदंत बछेरी एफएस (फाउंडेशन स्टॉक) में पंजाब के एस सुखवीर सिंह की बछेरी राधिका प्रथम, इंदौर के पवन सिंह चावड़ा की बछेरी विश्व सुंदरी द्वितीय, जालौर के अनमोल सिंह की बछेरी स्टेला तृतीय व जोधपुर के अरविंद पंवार की बछेरी काव्या को सांत्वना पुरस्कार मिला।

दो दांत बछेरी जजिंग रिंग में हरियाणा के जंगी पहलवान की भारत केसरी प्रथम, पंजाब के सुखबीर सिंह की बिग बॉस द्वितीय, हरियाणा के गुरप्रीत सिंह की अनंत तृतीय व पुणे के हुनेन भाई की सिल्वर स्टार को सांत्वना पुरस्कार मिला । अदंत बछेरा प्रतियोगिता एफएस में जितेंद्र सिंह उदयपुर का स्टार प्रथम, केसर सिंह जोधपुर का जेम्स द्वितीय, अजीत सिंह नाडेल का हिमालय तृतीय व हरप्रीत सिंह जाडेजा गुजरात के एकलोया को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसी प्रकार रविवार को प्रजनन योग्य घोड़ी (ब्रूड मेयर ) प्रतियोगिता में प्रथम तमिलनाडु के एम एन अरविंद की घोड़ी मोरनी, द्वितीय पंजाब के सुखजिंदर सिंह की घोड़ी गजवाहिनी, तृतीय पंजाब के अर्पी गिल की घोड़ी अश्व खलीफा व सांत्वना पुरस्कार पंजाब के संदीप सिंह की घोड़ी नागमणि को मिला। शो जंपिंग में प्रथम रोमित गिड़वानी अपने अश्व युकी के साथ, द्वितीय नाइशा मिथुन अपने अश्व रेम्बो के साथ, तृतीय यथार्थ दवे अश्व सुभद्रा के साथ, चतुर्थ लोकेंद्र सिंह सजाड़ा अश्व बादल के साथ व पांचवें स्थान पर देवव्रत सिंह राठौड़ अश्व बादशाह के साथ रहे। दो दांत बछेरा प्रतियोगिता में प्रथम हरनीस सिंह जालौर का बछेरा परम शिवम, द्वितीय प्रदीप भाई पटेल गुजरात का वज्र , तृतीय सुखवीर सिंह पंजाब का सुहान व सांत्वना पुरस्कार रसदीप सिंह लुधियाना के पठान को मिला। हेक्स ओपन प्रतियोगिता में प्रथम नरेंद्र सिंह राठौड़ अश्व बादल, द्वितीय खुशवंत सिंह का अश्व पूनम, तृतीय यशस्वी का अश्व सिल्वर व चौथे स्थान पर आराध्य का अश्व गोल्ड रहा । ड्रेसाज प्रदर्शन में नाइशा अश्व रेम्बो के साथ प्रथम, द्वितीय देवव्रत सिंह का अश्व बादशाह, प्रनवी सिवाच का अश्व इंप्रेस के साथ तृतीय, तनीशी सिंह अश्व गोल्ड के साथ चतुर्थ, पांचवें स्थान पर कुल गोरी देवड़ा का अश्व फिजा व छठे स्थान पर युग आदित्य सिंह देवड़ा अपने अश्व पद्मिनी के साथ रहे। स्टेलियन क्लास प्रतियोगिता में प्रथम सवाई सिंह रणसी गांव का अश्व प्रसेन, द्वितीय हुनैद कर्मवाला उदयपुर का अश्व अभिजीत, तृतीय अरपी सिंह गिल पंजाब का अश्व एस ऑफ स्पेश व सांत्वना पुरस्कार मेघ सिंह जालोर के अश्व हंसदेव को मिला। हैक्स लेडिज प्रतियोगिता में नाइशा विथुन का अश्व सिल्वर प्रथम , कल गौरी देवड़ा का अश्व पद्मिनी द्वितीय, तनीशी सिंह का अश्व गोल्ड तृतीय, विदुषी देवड़ा का अश्व फिजा चतुर्थ, प्रनवी सिवाच का अश्व एम्प्रेस पांचवे व अग्रीया अशोक का अश्व छठे स्थान पर रहा ।

सवाई सिंह रणसी गांव का अश्व प्रसेन बेस्ट एनिमल रहा

प्रतियोगिता में बेस्ट एनिमल का पुरस्कार सवाई सिंह रणसी गांव के अश्व प्रसेन को मिला। बेस्ट एनिमल को 1 लाख का पुरस्कार दिया गया ।

प्रतियोगिता में यह रहे निर्णायक

दो दिवसीय मारवाड़ होर्स शॉ में विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका गजेन्द्रपाल सिंह पोषणा, सिद्धार्थ सिंह रोहिट, घनश्याम सिंह पटौदा, अमित विक्रम सिंह जोजावर व धनंजय सिंह ने निभाई l

समारोह में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद डॉ. नारायण सिंह माणकलाव, इंग्लैंड से आई मिस क्लेयर मुरे तृपलेण्ड, मानसिंह पाल, कर्नल गिरेंद्र सिंह दांखा, राघवेंद्र प्रताप सिंह झालामंड, गजेंद्र पाल सिंह पोषणा, सवाई सिंह रणसीगांव, महेश करण सिंह पाल, पंकज प्रताप सिंह झालामंड, डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, नरपत सिंह पाल, जितेंद्र सिंह नरूका, प्रहलाद सिंह मामड़ोली, आनंद सिंह देचू, राजेंद्र सिंह लीलिया, राघवेंद्र सिंह इंद्रोका, प्रशांत सिंह कछवाह, गौरव जोशी, निखिल माथुर, डॉ नरेंद्र सिंह मेड़तिया, भीम सिंह करवड़, हितेन्द्र सिंह शिकारपुरा, मोहन सिंह गोटन सहित अनेक अश्व प्रेमी व अश्व पालक उपस्थित थे।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment