Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 8:00 pm

Saturday, December 6, 2025, 8:00 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के तृतीय साधारण सभा 2025- 26 के वार्षिक चुनाव संपन्न

Share This Post

राखी पुरोहित. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा के तृतीय साधारण सभा व 2025–26 के वार्षिक चुनाव आज दिनांक 23 फ़रवरी  रविवार को संपन्न हुए। प्रांतीय संगठन सचिव व चुनाव अधिकारी गिरीश जी लोढ़ा ने शाखा अध्यक्ष के लिए श्रीमती अर्चना बिडला, सचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार मंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार कच्छवाहा को निर्वाचित घोषित किया।

इस अवसर पर प्रांतीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा ने सभी निर्वाचित पदाधिकारीयो को बधाई दी। साधारण सभा व चुनाव में 150 सदस्य में भाग लिया। स्वामी विवेकानंद व मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। साधारण सभा में सचिव राजेंद्र कुमार मंत्री ने 2024–25 वर्ष के किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। शाखा अध्यक्ष अर्चना बिडला ने शाखा में वर्ष भर में किए गए कार्यों के लिए सभी सदस्यों की प्रशंसा की और वर्ष भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया। शाखा कोषाध्यक्ष श्री अरुण कुमार कच्छवाहा ने इस वर्ष अभी तक किए गए कार्यों के शाखा के आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। अंत में शाखा सचिव ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कमला कैला, व उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र भूतड़ा ने किया।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment