Explore

Search

Thursday, March 12, 2026, 10:03 am

Thursday, March 12, 2026, 10:03 am

LATEST NEWS
Lifestyle

वित्तीय निवेश को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

पारस शर्मा. जोधपुर 

जॉयंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से महिलाओं के लिए वित्तीय निवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुरेश राठी ग्रुप और ग्रुप की अध्यक्ष निरूपा पटवा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड और वित्तीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

मुख्य वक्ता धर्मेंद्र डांग, सुंदरम म्यूचुअल फंड, दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुख ने म्यूचुअल फंड के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने निवेशकों को म्यूचुअल फंड के लाभ, जोखिम और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। सुरेश राठी ग्रुप के मार्केटिंग प्रमुख दीपक सारडा ने ऑनलाइन म्यूचुअल फंड निवेश के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने सुरेश राठी ग्रुप के एमएफ एप के माध्यम से निवेश की सुविधा और इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख सागर दायमा ने कंपनी के सभी उत्पादों और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने निवेशकों को विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में समझाया।

राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता के तहत विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमे अतिरिक्त एसपी सुनील के. पंवार ने भी महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण संबंधी टिप्स दिए और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की अध्यक्ष निरुपा पटवा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor