Explore

Search
Close this search box.

Search

Saturday, July 27, 2024, 6:24 pm

Saturday, July 27, 2024, 6:24 pm

Search
Close this search box.
LATEST NEWS
Lifestyle

विधानसभा आम चुनाव 2023 : आठ पर भाजपा और दो पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस उम्मीदवार विजयी

Share This Post

कांग्रेस के अशोक गहलोत व गीता बरवड़ जीते। भाजपा से पब्बाराम विश्नोई, गजेंद्रसिंह खींवसर, बाबूसिंह राठौड़, भैराराम सियोल, अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, जोगाराम पटेल और अर्जुनलाल गर्ग जीते।

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर, 3 दिसम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के मतदान की रविवार को मतगणना राजकीय महिला पोलोटेक्निक महाविद्यालय व राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय में संपन्न हुई। मतगणना में जिले की 10 विधानसभा में 8 में भारतीय जनता पार्टी तथा 2 में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार निर्वाचित घोषित हुए। निर्वाचित उम्मीदवारों/उनके प्रतिनिधियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों ने प्रमाण पत्र प्रदान किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्री हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जिले की फलौदी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री पब्बाराम विश्नोई ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री प्रकाश चन्द्र छंगाणी को 10784 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के श्री पब्बाराम को 80243 मत मिले जबकि इण्डियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार श्री प्रकाश चन्द्र छंगाणी को 69459 मत हासिल हुए।
इसी प्रकार लोहावट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के श्री गजेन्द्र सिंह 10549 मतों से निर्वाचित रहे। भारतीय जनता पार्टी के श्री गजेन्द्र सिंह को कुल 81415 वोट मिले तथा इण्डियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार श्री किसना राम विश्नोई को 70866 वोट मिले।
इसी प्रकार शेरगढ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री बाबूसिंह राठौड़ ने इण्डियन नेशनल कंाग्रेस की मीना कंवर को 25044 मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी के श्री बाबूसिंह राठौड़ ने 102868 मत हासिल किये तथा इण्डियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती मीना कंवर को 77824 मत मिले।
विधानसभा आम चुनाव-03 के परिणामों में ओसियां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री भैराराम चौधरी(सियोल) ने 103746 मत प्राप्त कर इण्डियन नेशनल कंाग्रेस की सुश्री दिव्या मदेरणा को 2807 मतों से पराजित किया। श्री भैराराम चौधरी(सियोल) को कुल 103746 मत प्राप्त हुए तथा सुश्री दिव्या मदेरणा को 100939 मत मिले।
भोपालगढ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती गीता बरवड़ 24298 मतों से विजयी रही। इण्डियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती गीता बरवड़ को 86224 मत प्राप्त हुए। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के श्री पुखराज गर्ग को 61926 मत प्राप्त हुए तथा भारतीय जनता पार्टी की कमसा मेघवाल को 49540 मत मिले तथा
सरदारपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार श्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर डॉ.महेन्द्रसिंह राठौड़ को 26396 मतों से हराया। श्री अशोक गहलोत को कुल 96859 वोट प्राप्त हुए जबकि प्रो. डॉ. महेन्द्रसिंह राठौड़ को 70463 मत मिले।
इसी प्रकार जोधपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री अतुल भंसाली ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस की मनीषा पंवार को 13525 मतो से पराजित किया। श्री अतुल भंसाली को 71192 मत मिले तथा मनीषा पंवार को 57667 मत हासिल हुए।
उन्होंने बताया कि सूरसागर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री देवेन्द्र जोशी 38759 मतों से विजयी रहे। इस विधानसभा में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार इंजीनियर श्री शहजाद अय्यूब खान को 78306 वोट मिले तथा भारतीय जनता पार्टी के श्री देवेन्द्र जोशी को 117065 वोट मिले।
लूणी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री जोगाराम पटेल 24678 मतों से विजयी घोषित किए गए। श्री जोगाराम पटेल को 123498 मत हासिल हुए तथा इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री महेन्द्र विश्नोई को 98820 वोट मिले।
उन्होंने बताया कि बिलाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार श्री अर्जुन लाल 10424 मतों से विजयी हुए। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री अर्जुनलाल को 90766 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के श्री मोहनलाल कटारिया को 80342 मत मिले।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment