Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कायस्थ समाज ने शास्त्रीजी को दी श्रद्धांजलि

अरुण कुमार माथुर. जोधपुर

भारत देश के दो लाल राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं कायस्थ कुल गौरव लालबहादुर शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर विभिन्न कायस्थ संगठन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई | अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, श्रीवास्तव कायस्थ समाज, ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस एवं कायस्थ कांग्रेस परिवार के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी बतौर अतिथि उपस्थित रहे | पूर्व पार्षद ओमकार वर्मा ने शास्त्री के जीवन के कई किस्से जो राष्ट्र को समर्पित थे उन पर प्रकाश डाला | श्रीवास्तव कायस्थ समाज के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने शास्त्री के जीवनी पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संदीप माथुर ने बताया पुष्पांजलि कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल माथुर कोलरी, महिला शाखा प्रदेश प्रभारी श्रीमती मनीषा माथुर, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ ऋषि माथुर, कायस्थ धर्मशाला हरिद्वार के सचिव के के माथुर, हितेश श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के प्रदेश सचिव दीपेश भटनागर,एस के लाल, रतन लाल श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव , एडवोकेट आर के सिन्हा,अनिल माथुर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor