Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:09 am

Sunday, August 23, 2026, 7:09 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समाजसेवी अनीता मेहता महिला सम्मान 2024 से सम्मानित

राखी पुरोहित. जोधपुर

रक्तदान फाउंडेशन द्वारा समाजसेवी अनीता मेहता को महिला सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र बांता तथा मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या चौधरी, डाॅ. कीर्ति भारती एवं डॉ. आशा परमार, श्रीमती नितिशा शर्मा रक्तदान फाउंडेशन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दीप्ति गोरा इंस्पेक्टर राजस्थान पुलिस, डॉ. ज्योति गोस्वामी एवं परिणीति बिश्नोई तथा राजूराम चौधरी राज ग्रुप द्वारा समाज सेविका अनीता मेहता को महिला सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में गौ सेवा, रक्तदान, रक्तदान के क्षेत्र में जागरूकता अभियान प्रेरित करना, शिक्षा, चिकित्सा, खेलकूद, महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, वृक्षारोपण, महिला उत्पीड़न, वृद्धजनों की सेवा, कला तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय, सराहनीय, प्रशासनीय उत्कर्ष कार्य करने के लिए नारी शक्ति अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। अनीता मेहता ने बताया कि वह 94 से लेकर अब तक निरंतर ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं तथा साहित्य लेखन के क्षेत्र में भी उन्हें राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर के रूप से उपाधि से सम्मानित किया गया। संस्थापक डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा भविष्य में आप निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कर्ष सेवा कार्य करते रहेंगे और आपके उज्जवल भविष्य की हम कामना करते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor