Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 2:22 pm

Thursday, April 30, 2026, 2:22 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

जोधाणा वृद्धाश्रम में 44 महिला व पुरुष बुजुर्गों को सम्मानित किया

बुजुर्गोँ के चरणों में पुष्प अर्पित किए, बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया

राखी पुरोहित. जोधपुर

बी क्लब्स ऑफ़ इंडिया एवं संस्कृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जोधाणा वृद्धाश्रम के 44 महिला एवं पुरुष बुजुर्गों के चरणों में पुष्प अर्पित करते हुए उनको सम्मानित किया गया। साथ ही बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया गया।

अनीता मेहता सहायक सचिव, शिक्षाविद मेहरानगढ़ की सदस्य ने बताया कि जोधाणा वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया गया एवं सभी वृद्धजन ने अभिभूत होकर आशीर्वाद दिया एवं शाम तक उनके साथ समय व्यतीत करते हुए आपस में उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। सभी बड़े-बुजुर्ग प्रसन्नचित थे। सभी ने खूब आशीर्वाद दिया और गले लगाया और बहुत ही प्रसन्नचित हुए। वृद्धजनों का सम्मान करते हुए मेहरानगढ़ की अध्यक्ष कंचन सराफ, अनीता मेहता सचिव हिंदू ओसवाल एवं अन्य सदस्य की उपस्थिति में यह कार्यक्रम बड़े ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor