Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 11:31 pm

Tuesday, August 25, 2026, 11:31 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्रद्धा एवं उमंग से मनाया भगवान झूलेलाल साहिब का असूचंड महोत्सव

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित झूलेलाल मंदिर में इष्टदेव भगवान झूलेलाल साहिब का असूचंड महोत्सव 4 अक्टूबर को श्रद्धा एवं उमंग से मनाया गया। सिंधी सेन्ट्रल पंचायत, सिंधी पंचायत हाउसिंग बोर्ड, झूलेलाल युवा मंडल और महिला मंडल पदाधिकारियों के सान्निध्य में मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलित कर आरती की गई व ध्वजारोहण किया गया और ध्वज मंदिर शिखर पर चढ़ाई गई।

इस अवसर पर राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी, अशोक पारवानी, महेश खेतानी, अशोक मूलचंदानी , राजू मंगानी, संजय रामनानी कमलेश लिमानी, प्रदीप कोटवानी, चेतन गंगानी, अशोक छुगानी, प्रकाश बूलचंदनी, काजल बुलचंदानी, दीप आसी, श्याम होतचन्दानी, विजय नारवानी, हिन्दुज़ा, भगवाम तोलानी, चतुर्दास शेरवानी, नरेश भैरवानी, ईश्वर देवनानी, सुंदर गुरनानी सहित कई समाज बंधु मौजूद थे। शाम को 6.30 बजे भक्ति संध्या, कीर्तन और बहिराना साहिब किया जाएगा। इस अवसर पर भामाशाह पीताम्बर होतचंदानी, हीरू कलवानी के सहयोग से 10 जरूरतमंद छात्राओं की पढ़ाई के लिए पांच पांच हजार रूपए की फीस की मदद करने की घोषणा की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor