Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 1:05 am

Wednesday, August 26, 2026, 1:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संवित धाम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव शुरू

या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता…….

भरत जोशी. जोधपुर

या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता……., नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमो नमः । दुर्गा सप्तशती के इन मंत्रों के सामूहिक पाठ के साथ दईजर लाछा बासनी स्थित संवित धाम आश्रम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ हुआ। स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा स्थापित संवित धाम आश्रम में शारदीय नवरात्रि महोत्सव सन्त सरोवर, सोमाश्रम, अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी संवित् नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही स्वामी संवित् नारायण गिरि महाराज ने विश्व कल्याण और सनातन संस्कृति की रक्षार्थ संकल्प लिया।

संवित साधनायन संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंहल और डाॅ सीएस कल्ला ने बताया कि प्रतिपदा को अभीजीत मुर्हुत में घट स्थापना के बाद भगवती गिरि राजेश्वरी का देवी पूजन हुआ और सामूहिक दुर्गा सप्तशति का प्रथम पाठ हुआ। द्वितीय से अष्टमी तक प्रातः 6.30 बजे से 9.30 बजे तक नित्य सामूहिक दुर्गा सप्तशति का पाठ हो रहा है। महेश हर्ष, शेखर थानवी, कमलेश पनिया ,दिनेश जोशी, महेश बोहरा, शैलेश व्यास, डा विमला पुरोहित, सुशीला नागर, जगदीश पुरोहित, मंजू पुरोहित, डा हेमांगी पुरोहित, रामराज पुरोहित, आलोक सोलंकी सहित अनेक साधक सामूहिक दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor

advertisement
TECHNOLOGY
Voting Poll
[democracy id="1"]