Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 2:41 pm

Wednesday, August 26, 2026, 2:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा “स्वच्छ रेलगाडी” दिवस मनाया गया

स्वच्छता के प्रति यात्रियों को किया जागरूक

जोधपुर रेल मंडल 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को स्वच्छ रेलगाड़ी दिवस मनाया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वचछता पखवाडा मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्टेशनों पर और भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि प्रचार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जोधपुर मंडल की सभी ट्रेनों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम द्वारा प्रीमियम ट्रेनों का गहन निरीक्षण किया गया एवं ट्रेन निरीक्षण के दौरान शौचालयों और वॉशबेसिन की सफाई, बायो-टॉयलेट और ट्रेनों में पानी की उपलब्धता की जांच गई। जोधपुर मंडल के सभी ट्रेनों में स्वच्छता, कूड़ा-कचरा रोधी के लिए क्या करें और क्या न करें के पोस्टर लगाए गये, ओबीएचएस/रेलवे कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्रों के उपयोग के लिए प्रशिक्षण दिया गया और यात्रियों से सुझाव/प्रतिक्रिया ली गई। रेलगाड़ी की सफाई का निरीक्षण किया गया जैसे चलती हुई गाड़ियां या जो मेंटेन और की गाड़ी है उसकी साफ सफाई का निरीक्षण किया गया तथा ओबीएच के साथ बात की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor