Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 11:29 am

Friday, July 10, 2026, 11:29 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

देवी तत्व पर स्वामी नारायण गिरि की प्रवचनमाला कल से

भरत जोशी. जोधपुर

शारदीय नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवी तत्व विषयक दो दिवसीय प्रवचनमाला 6 व 7 अक्टूबर को भीतरी शहर में फुल्ला रोड पर व्यास पार्क वालीबाल मैदान सभागार में सायं 6 बजे से प्रारंभ होगी। परमहंस स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज के संन्यासी शिष्य और संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के अधिष्ठाता स्वामी नारायण गिरि महाराज देवी तत्त्व पर प्रवचन देंगे। आयोजन समिति के अमर हर्ष और मधुसूदन पुरोहित ने बताया कि 6 अक्टूबर को सायं 6 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमे ऋतंभरा वसिष्ठ, गुंजन पुरोहित, त्रिपुरा वशिष्ठ, शरद जोशी, शैलेश व्यास, सीपी रागवाणी, तरुण व्यास सामूहिक संवित संकीर्तन करेंगे।
दो दिवसीय कार्यक्रम के लिए महेशचंद्र पुरोहित, दुर्गेश हर्ष, केशव बेटुसा, राजेंद्र लोहरा और महेश हर्ष तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor