Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:44 pm

Thursday, July 9, 2026, 2:44 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

डाॅ. मदन सैनी को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. श्रीडूंगरगढ़

श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 इस बार राजस्थानी भाषा के विद्वान डाॅ. मदन सैनी को उनके कथा-संग्रह “आस-औलाद” पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा रविवार को पर्यावरणविद एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने की।

उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शाॅल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र के साथ इकतीस हजारे रुपये की राशि भेंट की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों ने किया।
डाॅ. मदन सैनी राजस्थानी में अस्सी के दशक से लेखन कर रहे हैं। राजस्थानी में उनके तीन कथा संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कथा, कविता तथा आलोचना, बाल साहित्य की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। राजस्थानी रामकाव्य के वे अनुसंधित्सु रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं।
पुरस्कार समिति के संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत पांच वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी का विशेष योगदान मानते हैं, इसलिए कथा प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं तथा प्रतियोगिता में आनेवाली सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में आयोजित होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor