Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

Sunday, August 23, 2026, 5:02 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री क्षेमंकरी खीमज माता मन्दिर का ग्यारहवां वार्षिक पाटोत्सव 8 अक्टूबर को

पंकज जांगिड़. जोधपुर

सूरसागर, गेंवा बाईपास रोड, कनावतों का बास स्थित श्री क्षेमंकरी खीमज माता मंदिर का ग्यारहवां वार्षिक पाटोत्सव श्री क्षेमंकरी मातेश्वरी विकास समिति एवं गेंवा ग्रामवासियों द्वारा विक्रम संम्वत 2081 अश्विन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 8 अक्टूबर, मंगलवार को साध्वी सीमा किशोरी महाराज के सान्निध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

इस अवसर पर 3 से 12 अक्टूबर तक सुबह 7 बजे गणपति पूजन व हवन, शाम 7 से 10 बजे तक गरबा आयोजन हो रहा है।
8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से साध्वी सीमा किशोरी महाराज द्वारा संकीर्तन, शाम 6.15 बजे आरती और शाम 8.15 बजे से जागरण का आयोजन होगा, जिसमें गायक अनिल देवड़ा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor