Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:50 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:50 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नवरात्रि का पर्व सनातनियों के लिए विशेष : शेखावत

-केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने बताया नवरात्रि का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

शिव वर्मा. जोधपुर

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नवरात्रि एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे सनातन धर्म में बड़ी सहजता से परिभाषित किया है।

रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। यह भारतीय सनातन परंपरा का हिस्सा है जो साल में ऋतु संक्रमण के काल के समय में मनाया जाता है। यह पर्व नौ दिनों तक चलता है, जब एक ऋतु से दूसरी ऋतु में परिवर्तन होता है। इस पर्व का भौतिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व जुड़ा हुआ है। इस दृष्टिकोण से यह निश्चित रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भौतिक दृष्टिकोण से जब ऋतु का परिवर्तन हो रहा है तो हमें अपने आहार और दिनचर्या में भी बदलाव लाने की आवश्यकता होती है। इसके लिए संक्रमण के इस काल में व्रत और उपवास की व्यवस्था हमारे ऋषियों ने स्थापित की है। अगर हम आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें तो नौ दिन के समय में साधना का विशेष महत्व है, जिसे हमारे ऋषियों ने स्थापित किया। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी, विभिन्न प्रांतों में इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है।

जनसुनवाई और समीक्षा बैठक की

सर्किट हाउस में जनसुनवाई में शेखावत ने दूरदराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जोधपुर में जिला और पुलिस प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की। वर्षाकाल में जलभराव का स्थायी निदान और सड़क सुधार पर विशेष विमर्श हुआ। बुनियादी सुविधाओं का निरंतर उन्नयन हमारी प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था के सतर्क के साथ संवेदनशील होने पर भी संवाद किया।

शोक संवेदना जताई

शेखावत ने फलोदी में ग्राम पंचायत बजरंग नगर के गांव सुरपुरा जाकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रहीं स्वर्गीय प्रियंका विश्नोई के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रियंका जी एक होनहार अधिकारी थीं, जिन्होंने कम समय में अपने कार्य से सभी को प्रभावित किया था।

भगवान जंबेश्वर की तपोस्थली पर धोक लगाई

जोधपुर से सड़क मार्ग फलोदी के लिए रवाना हुआ तो मार्ग में ओसियां, लोहावट फलोदी में विविध स्थानों पर कार्यार्ताओं से
मिले। बाद में फलोदी स्थित जांभा जाकर भगवान जंबेश्वर की तपोस्थली पर धोक लगाई। मन्दिर में दर्शन कर साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रियंका विश्नोई के निवास जाकर संवेदना व्यक्त की

केन्द्रीय संस्कृति एवम् पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज़ आमजन से जन सुनवाई के बाद फलोदी में ग्राम पंचायत बजरंग नगर के सुरपुरा गांव में स्वर्गीय श्रीमती प्रियंका जी विश्नोई के निवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया सांत्वना दी। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अतरिक्त सहायक कलक्टर आरएएस प्रियंका जी का युवा अवस्था में निधन परिवार और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor