Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:16 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:16 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिलिकोसिस जागरुकता कैंप का सूरसागर फिदूसर चौपड़ में आयोजन

शिव वर्मा. जोधपुर

समाज कल्याण सप्ताह के अन्तर्गत सिलिकोसिस जागरूकता कैंप का जन चेतना दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिदूसर सूरसागर में आयोजन किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर द्वारा खान विभाग, लेबर विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, खान मजदूर सुरक्षा अभियान ट्रस्ट एवं फिदूसर पत्थर एसोसिएशन के सहयोग एवं डॉ. धीरज कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी जिला परिषद्, जोधपुर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विभाग की संयुक्त निदेशक मनमीत कौर सोलंकी ने बताया कि सिलिकोसिस जागरूकता हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर राजेन्द्र कुमार गहलोत, महावीर कांकरिया (रालसा), एडवोकेट विजय शर्मा (पर्यावरण प्रेमी), पत्थर उद्योग संघ के अध्यक्ष पूनाराम गहलोत, जगदीश सांखला, खान संरक्षक रामनारायण, प्रवीण कच्छवाह, नरेश परिहार, पत्थर उद्योग के क्लस्टरों के अध्यक्ष व सचिव आदि उपस्थिति रहे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात चिकित्सा विभाग के डॉ. आलोक रांकावत द्वारा सिलिकोसिस के कारणों, लक्षणों एवं बचाव के बारे में खान मजदूरों को जानकारी प्रदान की गयी। श्रम विभाग के अधिकारी डूंगरराम द्वारा श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी से खान मजदूरों को अवगत करवाया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी जोधपुर ग्रामीण मगराज द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी श्रमिकों को दी गई। भगवान सिंह भाटी खनिज अभियंता खान एवं भू-विज्ञान विभाग जोधपुर द्वारा इस मौके पर 250 डस्ट-मास्क N 95 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से श्रमिकों को वितरित करवाये गये।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सिलिकोसिस जागरूकता के पेम्पलेट का विमोचन अथितियों से कराया गया जिन्हें सभी श्रमिकों को वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूनाराम पत्थर उद्योग संघ द्वारा श्रमिकों की समस्याओं से अवगत करवाया गया। सामाजिक न्याय विभाग पेंशन एप द्वारा मौके पर वस्तुस्थिति की जानकारी भी श्रमिकों को प्रदान की गई तथा कार्यक्रम के अन्त में सिलिकोसिस पेंशन संबंधी श्रमिकों की समस्याओं के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र विभाग द्वारा लिए गये जिन्हें सम्बन्धित विभाग को कार्यवाहीं हेतु भेजा जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग महावीर कांकरिया (रालसा), योगेश लोहिया (मन संस्थान), श्रीमती सोनाली फौजदार (खान मजदूर सुरक्षा अभियान ट्रस्ट) एवं एडवोकेट विजय शर्मा, डॉ रवि (ओसियारेडी फाउन्डेशन) ने किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन विभाग के संस्थापन अधिकारी जानकी दास चौहान द्वारा किया गया तथा प्रवीण कच्छवाह एवं अजय सोलंकी द्वारा कार्यक्रम की आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु जिम्मेदारी दी गयी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor