Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:46 am

Thursday, July 9, 2026, 11:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

150 से अधिक रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली

-ऑनलाईन ऑर्डर की भी है सुविधा, मोबाइल एप व वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. नई दिल्ली

त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु भारतीय रेल ने 150 से
अधिक स्टेशनों पर नवरात्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉंन्च की है। नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे। मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है। यात्री ऑनलाईन व मोबाइल एप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्योहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है, भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है, जिसमें यात्री IRCTC की एप पर जाकर, केवल अपना PNR नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं या ऑनलाइन IRCTC की e-catering साइट पर
जाकर भी इसे बुक कर सकते हैं और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor