Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:51 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:51 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विशेष रेलगाड़ी बीकानेर से रामेश्वरम् 14 अक्टूबर को होगी रवाना

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर 
राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के अन्तर्गत एक विशेष रेलगाड़ी 14 अक्टूबर को बीकानेर से रामेश्वरम् के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बीकानेर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे प्रस्थान करेगी और वाया भगत की कोठी (जोधपुर) और जवाई बांध स्टेशन होते हुए रामेश्वरम् पहुंचेगी। इस यात्रा में बीकानेर रेलवे स्टेशन से 230, भगत की कोठी से 300 और जवाई बांध स्टेशन से 250 यात्री शामिल होंगे। कुल 780 यात्री इस तीर्थ यात्रा में भाग लेंगे। यात्रियों को समय पर स्टेशन पहुंचने और समस्त प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सूचना दी जा रही है।
सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि यात्रियों को प्रस्थान स्थल पर रिपोर्ट करने के लिए समय निर्धारित किया गया है। बीकानेर एवं चूरू जिले के यात्री सुबह 8 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पर, जोधपुर डिवीजन के यात्री दोपहर 1 बजे भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर और दोपहर 2 बजे जवाई बांध स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे।
यात्रियों की देखरेख के लिए एक ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारी, और चिकित्सा सुविधा के लिए एक डॉक्टर एवं 2 नर्सिंग अधिकारी यात्रा में साथ रहेंगे। यात्री को अपने साथ ऑनलाइन भरे गए आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी, प्रमाणित चिकित्सा प्रमाण-पत्र, जनआधार/आधार कार्ड और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा। साथ ही, दैनिक उपयोग की सामग्री, आवश्यक दवाएं और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए नकदी और कपड़े भी साथ रखने होंगे। यात्रा के दौरान 8 दिनों तक आवास, भोजन आदि की व्यवस्थाएं पूरी तरह से देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor