Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:05 am

Thursday, July 9, 2026, 11:05 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री गुरुवार को आयेंगे जोधपुर

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर 
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल गुरूवार को जोधपुर आयेंगे। पटेल गुरूवार को दोपहर 2.10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे सर्किट हाउस जायेंगे तथा दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री पटेल शुक्रवार को प्रातः 9 से 9.30 बजे तक जोधपुर शहर में तथा प्रातः 11 बजे धुंधाड़ा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 12 बजे मुंगरा सर्किल बाईपास रोड बालोतरा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 2 बजे से सायं 6.30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शनिवार 12 अक्टूबर को प्रातः 9.15 से 10.30 बजे तक जोधपुर शहर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा प्रातः 10.30 बजे से 11.30 बजे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। वे प्रातः 11.50 बजे से सांय 7 बजे तक विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 7.30 बजे निज निवास पहुंचेंगे  तथा रात्रि 8.10 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor