Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 9:20 am

Tuesday, August 25, 2026, 9:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दस माह से फरार हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

RISING BHASKA.COM. JODHPUR

जिला पुलिस अधीक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द सिंह ने बताया कि लम्बे समय से फरार आरोपी, स्थाई वारन्टी व प्रकरणो में वाछिंत अरोपीयो की धरपकड अभियान के दौरान पुलिस थाना बोरून्दा की टीम द्वारा हत्या के आरोपी नरेन्द्र पुत्र मोतीराम उम्र 20 साल जाट (बडवाल) पेशा मजदूरी निवासी जावली पुलिस थाना मेडता रोड हाल निवासी नायको की ढाणी जैतारण चौकी मेडता शहर पुलिस थाना मेडता शहर जिला नागौर को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की है।

कार्यवाही विवरण –

पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे वंाछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान को मध्य नजर रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नबाव खां के सुपरविजन में श्री राजवीरसिंह वृताधिकारी वृत बिलाडा के नेतृत्व में थानाधिकारी बोरून्दा श्री राजेन्द्र कुमार उप निरीक्षक पुलिस मय पुलिस टीम बोरून्दा का गठन किया गया। गोरतलब है कि दिनांक 31 जुलाई 2022 को श्यामलाल व कोजाराम दोनो बोरून्दा धर्मकांटा पर अपनी ट्रक पर तिरपाल डाल रहे थे उस समय अभियुक्त गण कैम्पर गाडी में सवार होकर लगीयॉ व लाठियों लेकर आये व श्यामलाल का अपहरण कर कैम्पर गाडी में डालकर भाकरो की ढाणी की तरफ ले गये व मारपीट कर हत्या कर दी जिस पर प्रकरण सख्ंया 106/2022 धारा  143, 365, 379, 302 भादस दर्ज किया गया था। पूर्व में उक्त प्रकरण की घटना में शरीक कुल नौ अभियुक्त गण 1. भुराराम पुत्र कर्माराम जाट निवासी बीटन 2. महिपाल पुत्र हरचन्द राम जाट निवासी बीटन 3. श्यामलाल पुत्र हापुराम जाट निवासी भुरियासनी 4. भुराराम पुत्र घेवर राम मेघवाल निवासी भुरियासनी 5. रवि भाट पुत्र गोगाराम भाट निवासी भूरियासनी 6. रवि तिवाडी पुत्र विजय राज ब्राहम्ण निवासी भुरियासनी 7. सतपाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल निवासी सोगावास 8. घनश्याम चौहान पुत्र बुद्वाराम माली निवासी गोटन रोड मेडता सिटी 9. दारासिंह पुत्र किशोर पंवार उम्र 23 साल माली निवासी जैतारण चौकी रामनगर मेडता सिटी पुलिस थाना मेडता सिटी जिला नागौर को गिरफ्तार कर मानननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। घटना में शरीक अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तार के निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे इस दरमियान पुलिस टीम द्वारा आसूचना के आधार  पर  अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र मोतीराम उम्र 20 साल जाट (बडवाल) पेशा मजदूरी निवासी जावली पुलिस थाना मेडता रोड हाल निवासी नायको की ढाणी जैतारण चौकी मेडता शहर पुलिस थाना मेडता शहर जिला नागौर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी नरेन्द्र पी/सी रिमाण्ड पर है।

पुलिस टीम –

इस कार्यवाही में मुख्य भूमिका राजेन्द्र कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना बोरून्दा मय जाब्ता कमलकिशोर कानि., दिनेश कानि.  की रही जिन्हें जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor