Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:15 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:15 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जोधपुर संभागीय कार्यकारिणी घोषित

अरुण माथुर उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत

राखी पुरोहित. जोधपुर

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष चित्रांश कुलदीप माथुर के अनुमोदन पर जोधपुर संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र माथुर “राजन ” ने संभागीय कार्यकारिणी जोधपुर का गठन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश अस्थाना, उमेश करण माथुर, उपाध्यक्ष पद पर अरुण माथुर, ओमप्रकाश माथुर, अमित माथुर को नियुक्त किया। राजीव भटनागर संगठन सचिव पद पर, दीपेश भटनागर  सचिव पद पर राकेश नेपालिया, मनीष माथुर, विनीश माथुर, प्रतीक माथुर, सुमेन्द्र राज माथुर, अंकित माथुर, सांस्कृतिक सचिव रोहित माथुर, सह -सचिव पद पर देशदीप माथुर ,मनीष माथुर (बॉबी ), आशुतोष माथुर, प्रफुल्ल माथुर एवं कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश माथुर नियुक्त किया गया है।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कोलरी,  प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जौहरी, प्रदेश संगठन महामंत्री दीपप्रकाश माथुर, प्रदेश महिला अध्यक्ष दीपा माथुर, प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉ.ऋषि माथुर, प्रदेश महिला महामंत्री सीमा माथुर, प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ मनीषा माथुर, प्रदेश युवा महामंत्री मयूर सक्सेना, प्रदेश सचिव संदीप माथुर, जोधपुर संभागीय महामंत्री अनिल माथुर, जोधपुर जिलाध्यक्ष जितेंद्र माथुर, जोधपुर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, संगीता भटनागर, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित माथुर समस्त कार्यकारिणी की ओर से शुभकामना दी गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor