Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:18 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:18 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

डॉ. हिम्मतसिंह सिन्हा के शिक्षा के क्षेत्र में अवदान पर संगोष्ठी 14 को

राखी पुरोहित. जोधपुर

लोट्स ब्लूम पब्लिकेशन एवं अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद जोधपुर की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में अवदान पर डॉ. हिम्मत सिंह सिन्हा पर संगोष्ठी 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे डाॅ. मदन सावित्री डागा स्मृति भवन नेहरू पार्क में आयोजित की जाएगी। परिषद की महामंत्री डॉ. पद्मजा शर्मा, केबी व्यास और चंद्रशेखर पुरोहित ने बताया कि संगोष्ठी में लोटस ब्लूम पब्लिकेशन दुबई के सीईओ केबी व्यास, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन कुरुक्षेत्र के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल, The Quest यू ट्यूब चैनल के प्रस्तोता विकास शर्मा, पूर्व निदेशक युवा कल्याण विभाग महर्षि दयानंद विवि रोहतक, विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र के सचिव वासुदेव प्रजापति, अध्यापक डॉ. हिम्मतसिंह सिन्हा के 40 वर्षों से अधिक अभिरक्षक प्रेमनारायण शुक्ला और सहज अभिव्यक्ति भाग 3 के हिंदी से अंग्रेजी में अनुवादक डॉ. हर्षवर्धन कुमार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

केबी व्यास ने बताया कि डॉ. हिम्मतसिंह सिन्हा कुरुक्षेत्र विवि में दर्शनशास्त्र विभाग में विभागध्यक्ष थे। वे अभी 2023 में जब 94 वर्ष के होकर ब्रह्मलीन हुए तो अपनी अंतिम सांस तक एकदम स्वस्थ थे और तब भी लगातार शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में कार्य करते रहे। आपकी दो पुत्रियां भी थीं और उनका विवाह संपन्न परिवार में हुआ लेकिन आपके पास केवल 2 जोड़ी धोती कुर्ता और पांव में पहनने के लिए एक जोड़ी सेंडिल ही थे। यही उनकी चल-अचल संपत्ति थी। डॉ. सिन्हा को फारसी और उर्दू में सर्वश्रेष्ठ गजल लिखने के लिए हरियाणा का प्रतिष्ठित गजल पुरस्कार फक्र ए हरियाणा भी मिला, जिसमें उन्हें हरियाणा सरकार से 5 लाख रुपए की राश प्राप्त हुई, लेकिन रात को सोने से पहले ही उन्होंने वे 5 लाख रुपए अपने शिष्यों की बेटियों और अपनी दोहितियों के अकाउंट में उनके विवाह के लिए डाल दिए। आपका यू टयूट पर the Quest के नाम से एक चैनल भी है, जिसमें 1500 से अधिक एपिसोड हैं। दर्शन, धर्म, शिक्षा, संस्कृति के किसी भी विषय पर आपका ज्ञान अथाह सागर की तरह था।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor