ऋषि झवेरी 1.20 करोड़ का पैकेज छोड़ जून में मुंबई में लेंगे दीक्षा
राखी पुरोहित. जोधपुर
अमेरिकी एनआरआई ऋषि झवेरी आगामी 8 जून को मुंबई में दीक्षा लेंगे। उनके स्वागत में शुक्रवार को जोधपुर में वरघोड़ा निकाला गया। भौतिकवादी युग में सुखमय जीवन त्याग कर संयम मार्ग की ओर अग्रसर मुमुक्षु ऋषि झवेरी (यूएसए) मुंबई में दीक्षा लेने वाले अमेरिका से जोधपुर आगमन पर दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन लखारा बाजार सिंघवी परिवार निवास स्थान से गाजे बाजे के साथ वर्षीदान वरघोड़ा क्रिया भवन तक निकाला गया।
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि संसारी मोह माया व अमेरिका से एक करोड़ बीस लाख का पैकेज छोड दीक्षा पथ की ओर अग्रसर होने से पूर्व मुमुक्षु ऋषि झवेरी का भव्य वर्षीदान वरघोड़ा लखारा बाजार सांसारिक बहन स्व शिवरतमल सिंघवी, स्व . शरद-मृदुला, कविता, भरत-नेहा, अदितवीर सिंघवी परिवार के निवास स्थान से प्रारंभ होकर कपड़ा बाजार कटला बाजार, कंदोई बाजार त्रिपोलिया बाजार मोती चौक सोनारों का वास जाटाबास होते हुए रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन आगमन पर दीक्षार्थी अमर रहे …अमर रहे…दीक्षा लेने वाले को धन्यवाद..धन्यवाद…तपागच्छ संघ की ओर से दीक्षार्थी का भव्य स्वागत अनुमोदना करते बहुमान किया गया।
इस अवसर पर मुमुक्षु ऋषि झवेरी ने कहा कि सच्चा सुख संसार में नही मोक्ष मार्ग में है। यह तीर्थंकरों के बताये मार्ग चारित्र संयम पथ से मिलता है। उन्होंने दीक्षा अवसर पर सभी को आने का भावभरा आमंत्रण दिया। इस अवसर पर अमित सिंघवी वल्लभ महिला मंडल, भरत भाई, विजू भाई, ललित पोरवाल, विरेंद्र राज, दीपक भाई, अनिल मेहता, उम्मेदराज रांका, बलवंत खिंवसरा, अशोक मेहता, महेद्र बोहरा आदि ने दीक्षा गुणगान किए। तद्पश्चात सिंघवी परिवार द्वारा साधर्मिक भक्ति की गई। विनायकिया ने बताया प्रेम भुवन भानु समुदाय की पावन निश्रा में आचार्य हेमरत्नसूरीश्वर महाराज साहब के आशीर्वाद से व क्रिया भवन में कुछ वर्ष पहले चातुर्मास कर गये प.विरागरत्नविजय महाराज के पावन सानिध्य में मुमुक्षु ऋषि झवेरी (यूएसए) 8 जून 2025 को मुंबई में दीक्षा अंगीकार करेंगे।





