शिव वर्मा. जोधपुर
संतों की तपोस्थली श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बरसी उत्सव 16 दिसंबर से शुरू होगा। महंत परमहंस डॉ.रामप्रसाद महाराज के पावन सानिध्य में देवल आरती व समाधि पूजन के साथ बरसी उत्सव शुरू होगा। जिसमें एक महीना अखंड नाम जप होगा और श्री राम कथा, भागवत कथा, सत्संग,भक्त चरित्र, वाणीपाठ, आदि की पावन कथाएं होगी, जिसमें 16 दिसंबर से श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होकर कथा का वाचन करेंगे तथा 23 दिसंबर सोमवार को पानी में तैरने वाली पत्थर की कुंडी के दर्शन कराए जाएंगे। 18 दिसंबर बुधवार को बड़ा राम द्वारा सूरसागर संस्थापक विरक्त शाखा प्रवर्तक परसराम महाराज का बरसी उत्सव मनाया जाएगा। इस बरसी उत्सव में अनेक महापुरुषों का आगमन होगा।




