Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 4:58 am

Saturday, August 29, 2026, 4:58 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

10 साल पुराने स्थायी वारंटी गिरफ्तार

-जिला ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

ग्रामीण पुलिस ने दस साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेंन्द्रसिंह ने बताया कि पुलिस थाना फलोदी से दस साल से फरार स्थाई वारंटी बाबूराम पुत्र विशनाराम भील निवासी ईशरू थाना मतोड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि जिले में चल रहे वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान व स्थाई वारंटीयों को गिरफ्तार करने के आदेशो की पालना मे जिले के समस्त थानाधिकारीयो को इस आदेश की पालना के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में रामकरणसिंह मंलि़डा वृताधिकारी वृत फलोदी के निर्देशन में लक्ष्मणसिंह चौधरी थानाधिकारी पुलिस थाना फलोदी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थानाधिकारी फलोदी लक्ष्मणसिंह चौधरी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा इस फरार स्थाई वारंटीयों के विरूद्ध तकनीकी डाटा बैस तैयार कर आसूचना एकत्रित की गई। इस आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर रमेश कुमार कांस्टेबल व गोरधन राम कांस्टेबल पुलिस थाना फलोदी की टीम ने करीब दस साल से फरार स्थाई वारंटी बाबूराम पुत्र विशनाराम भील निवासी ईशरू थाना मतोड़ा जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया। रमेश कुमार कांस्टेबल पुलिस थाना फलोदी द्वारा विशेष मुखबिर मामुर कर अभियान के दौरान 72वां स्थाई वारंटी गिरफ्तार करवाकर सराहनीय कार्य किया। उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले अमीलाल उनिपु, रमेश कुमार कांस्टेबल, गोरधन राम कांस्टेबल को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor