Explore

Search

Saturday, August 29, 2026, 3:15 am

Saturday, August 29, 2026, 3:15 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जांगिड़ समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 15 अगस्त को, दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 अगस्त

राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम. जोधपुर

श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति की ओर से जांगिड़ समाज प्रतिभा सम्मान समारोह पाल‌ रोड, अरिहंत नगर स्थित जांगिड़ छात्रावास परिसर में समिति के अध्यक्ष रामदीन शर्मा की अध्यक्षता तथा गणमान्य अतिथियों व नागरिकों के आतिथ्य में 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिससे संबंधित दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि 8 अगस्त हैं।

समिति के सचिव जसराज सुथार ने बताया कि सुबह 10 बजे से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सन् 2023 मे कक्षा 10वी व 12वी मे 80 प्रतिशत और इससे अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियों, स्नातक मे 60 प्रतिशत व इससे अधिक अधिक प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्नातकोत्तर तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली व उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुई प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिससे संबंधित दस्तावेज (अंकतालिका/प्रमाण पत्र/ सम्मान पत्र की प्रतिलिपि, स्वय की फोटो, मोबाइल नंबर इत्यादि) समिति के पदाधिकारी आशाराम जांगिड (9660429765), नलिनी राजोत्या (9414319193), इन्दु शर्मा (9950901586), मंजूलता शर्मा (9413745711), जसराज सुथार (9414701956), उदाराम सुथार (9461030484), विजेन्द्र जायलवाल (9829311457), लालचंद सोमरवाल (6377928411) व कैलाशचंद्र जांगिड (9414301597) को 8 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor