Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:10 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:10 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भाजपा राज में विकास कार्य अब तेजी से होंगे : गर्ग

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले विधायक गर्ग

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि लोकसभा के बाद राज्य के विधानसभा उपचुनाव के बाद अब भाजपा के राज में तेजी से विकास कार्य होंगे। विकास कार्यों की गंगा बहेगी। अर्जुनलाल गर्ग सोमवार को बोरुंदा कस्बे के गर्ल्स स्कूल के पास एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि पहले विधानसभा चुनाव उसके बाद लोकसभा चुनाव और कुछ दिनों बाद ही विधानसभा के उपचुनाव को लेकर विकास कार्यों की गति धीमी थी, लेकिन अब भाजपा के केंद्र और राज्य दोनों में डबल इंजन की सरकार सभी विकास कार्य बहुत तेजी से करेंगे। सभी वर्गों का समान रूप से सभी को साथ में लेकर विकास कार्य किए जाएंगे।

इससे पूर्व विधायक महादेव नगर में भाजपा के अणदाराम बडियार के निधन पर आयोजित लोकसभा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं कस्बे के पीपली चौराहे पर मोतीराम लक्ष्कार के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लेते हुए उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीपाड़ देहात के पूर्व मंडल अध्यक्ष बक्साराम कच्छावा, पीपाड़ देहात मंडल महामंत्री रामदेव भंवरिया, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश भंवरिया, डूंगरराम बढ़ियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भंवरिया, चेनाराम बडियार, रामसिंह मेहरु, शैतानसिंह थिरोदा, दिलीप भंवरिया, नंदकिशोर टाक, दुर्गाराम सुथार, सरपंच प्रतिनिधि यशराज दाधीच, पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा व महेश शर्मा तथा कपिल टाक सहित कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor