Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

Sunday, October 18, 2026, 7:14 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ढोली समाज की श्मशान भूमि पर नमक छिड़कने के तीनों आरोपी गिरफ्तार

-थानाधिकारी मतोड़ा ने की कार्रवाई

राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम. जोधपुर

ढोली समाज की श्मशान भूमि पर नमक छिड़कने के तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ढोली समाज की श्मशान भूमि पर नमक छिड़कने के तीनों आरोपी भवानीसिंह पुत्र सुजानसिंह राजपुत उम्र 21 साल निवासी निम्बो का तालाब पुलिस थाना मतोड़ा,  आम्बसिंह पुत्र आसुसिंह राजपुत उम्र 25 साल निवासी निम्बों का तालाब पुलिस थाना मतोड़ा और ओमाराम पुत्र दपाराम भील उम्र 35 साल निवासी निम्बों का तालाब पुलिस थाना मतोड़ा को गिरफ्तार करने में पुलिस थाना मतोड़ा की टीम को सफलता मिली है।

घटना के अनुसार 29 जुलाई को प्रार्थी श्रवणराम पुत्र स्व भगाराम ढोली उम्र 45 साल निवासी निम्बों का तालाब पुलिस थाना मतोडा ने थाना पर रिपोर्ट दी कि मेरे पिताजी भगाराम का स्वर्गवास दो माह पहले होने पर उनका अन्तिम संस्कार निम्बों का तालाब में ढोली समाज की श्मशान भूमि में किया गया था। 27 जुलाई को को रात्रि में हमारे गांव के राजपूत जाति के कुछ लोगों ने ओमाराम पुत्र दपाराम भील निवासी निम्बों का तालाब को साथ में लेकर हमारे समाज की शमशान भूमि में अनाधिकृत प्रवेश कर मेरे पिताजी भगाराम का अन्तिम संस्कार किया उस राख की ढेरी को खुर्द बुर्द कर उस पर करीब एक कट्टा नमक छिड़क दिया व अन्य पुराने श्मशान भूमि को बिखेर दिया। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान मदनलाल रॉयल वृताधिकारी ओसियां द्वारा शुरू किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ढोली समाज की श्मशान भूमि पर नमक छिड़कने के सम्बन्ध में पुलिस थाना मतोड़ा में अभियुक्तगण के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियान को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए थानाधिकारी मतोड़ा को विशेष निर्देश दिए गए।  जिस पर सौरभ तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजनव मदनलाल रॉयल वृताधिकारी ओसियां के निर्देशन मे मगाराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना मतोडा के नेतृत्व में टीम द्वारा आरोपियान को गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही मंे मुख्य भूमिका मगाराम उनिपु थानाधिकारी पुलिस थाना मतोडा, मय टीम सउनि राधाकृष्ण, कानि श्री चैनसिंह श्री श्रवण की रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor