Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

Sunday, August 23, 2026, 4:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2022 की सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए प्रथम पारी में जोधपुर शहर के 95 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी द्वितीय पारी में 74 परीक्षा केन्द्र पर दोपहर 2.30 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित की गई।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर प्रथम) डॉ. भास्कर बिश्नोई ने बताया कि सामान्य ज्ञान ग्रुप-ए प्रथम पारी में कुल 29635 अभ्यर्थियों में से 8069 अभ्यर्थी उपस्थित (27.18 प्रतिशत) तथा 21616 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे । इसी प्रकार सामान्य ज्ञान ग्रुप-बी द्वितीय पारी में कुल 23092 अभ्यर्थियों में से 7008 अभ्यर्थी उपस्थित ( 30.35 प्रतिशत) तथा 16084 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के निष्पक्ष एवं सफल सम्पादन के लिए  18 सतर्कता दल का एवं पेपर वितरण के लिए 30 उपसमन्वयक नियुक्त किये गए। डॉ. बिश्नोई में बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द 21-0168 बाल शिक्षण समिति, शास्त्री नगर जोधपुर में एक डमी परीक्षार्थी पकड़ा गया, जिसे विधिसंगत कार्यवाही हेतु संबंधित पुलिस थानाधिकारी को सुपुर्द किया गया।
इसके अतिरिक्त यह परीक्षा जोधपुर जिला मुख्यालय पर चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ शांति एवं सफलतापूर्वक सम्पादित हुई।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor