Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 9:46 am

Thursday, July 9, 2026, 9:46 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती पंजीकरण 7 से 27 जनवरी 2025 तक

शिव वर्मा. जोधपुर 

भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती 01/2026 के लिए ऑनलाईन पजींकरण 7 जनवरी से शुरू होकर अन्तिम तिथि 27 जनवरी 2025 तक भरे जाएंगे।

विंग कमांडर अभिषेक कटोच ने बताया कि इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद्ववार अग्निवीर की भर्ती के लिए 7 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2008 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिलाएं उम्मीद्वार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। साथ ही 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित और भौतिक विषय के साथ एवं कला व वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 3 वर्षीय इंजीनियरीग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीद्वार भी आवेदन के पात्र होंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor