Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:30 am

Sunday, August 23, 2026, 11:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संत रूक्मणपुरी महाराज का 41वां सन्यास दिवस मनाया

राखी पुरोहित. जोधपुर

चांदपोल तापडिया बेरा के पास स्थित बाबा प्रकाशपुरी आश्रम की संत रूक्मणपुरी महाराज का 41वां संन्यास दिवस गुरुवार को अनेक धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया।

आश्रम के ट्रस्टी ढालूमल कोटवानी ने बताया संत रूकमणपुरी महाराज का 41वां संन्यास दिवस व पौष कृष्ण एकादशी पर आश्रम में स्थित त्रंयम्बकेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक, बाबा प्रकाशपुरी महाराज की चरण पादूका का पूजन, अखण्ड रामायण पाठ एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही आश्रम में स्थित स्वर्गीय सतीश पुरोहित की समाधि का पूजन व प्रसादी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

संन्यास दिवस पर आयोजित गोष्ठी में संत रूकमणपुरी महाराज ने गुरू परंपरा में गुरू, परम गुरू व परमेष्ठी गुरू की व्याख्या करते हुए कहा कि वैदिक सनातन धर्म अपनाते हुए ईश उपासना व दान पुण्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिससे हमारे बुरे कर्मो का हृास व अच्छे कर्मो का बंधन होता है। कार्यक्रम में प्रेमराज बोडा, राहुल पुरोहित, रघु, रामकिशोर राठी, कोठाजी रामदेव सहित बडी संख्या में महिलाएं, पुरूष एवं वृद्धजन मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor