Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:09 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:09 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्व बहिराणा साहब मनाया, नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन

राजेश भैरवानी. जोधपुर

सोजती गेट के अंदर प्राचीन पूज्य झूलेलाल मंदिर में चंद्र दर्शन के अवसर पर सिंधी समाज द्वारा विश्व बहिराणा साहब दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अध्यक्ष भगवान मुरझानी एवं सचिव रामचन्द चांदवानी ने बताया कि चंद्र दर्शन (चण्ड) के अवसर पर विश्व बहिराणा साहब दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाम को सिंधी समाज इष्टदेव भगवान झूलेलाल का पूज्य बहिराणा साहब एवं झूलण स्तुति बाबा नारूमल मंडली द्वारा, बाबा जयराम दास के सानिध्य में हुआ, जिसमें पूज्य झूलेलाल के पजड़ो के साथ धार्मिक भजनों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। साथ ही नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन व सिंधी समाज का नव वर्ष स्नेहमिलन का आयोजन भी हुआ एवं रात्रि 8 बजे पल्लव अरदास की रस्म के साथ समापन व प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोधपुर सिंधी समाज के गणमान्य व्यक्तियों, सभी पंचायत सदस्यों व समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor