Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 3:04 pm

Wednesday, August 26, 2026, 3:04 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अपहृत व्यक्ति को 90 मिनट में अपहरणकर्ताओं के चुंगल से मुक्त करा 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

-पुलिस थाना भोपालगढ़ क्षेत्र का मामला, दो वाहन भी जब्त किए

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

जिला ग्रामीण पुलिस ने अपहृत व्यक्ति को 90 मिनट में अपहरकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवाकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस थाना भोपालगढ हल्का क्षेत्र के कुम्भारा गांव से अपहृत पुरुष को केवल 90 मिनट में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवा कर 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहरण में प्रयुक्त दो वाहन जब्त करने मे सफलता हासिल की है।

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण ने बताया कि 2 अगस्त को पुलिस थाना भोपालगढ पर कुम्भारा ग्राम से सूचना मिली कि किशोरराम जाट निवासी कुम्भारा को रामपाल जाट निवासी भंवरियों की ढाणी सुरुपरा खुर्द वगैरह ने मोटरसाइकिल व बोलेरो में सवार होकर उसकी ट्युबवेल पर आकर घर में घुसकर जबरन अपहरण करके ले गये।

जिला पुलिस अधीक्षक ने अपहरण घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नवाब खान के सुपरविजन में प्रेमकुमार वृताधिकारी भोपालगढ के नेतृत्व में थानाधिकारी भोपालगढ शाहीन सी आईपीएस प्रोबेशनर, मय पुलिस जाब्ता द्वारा अपहृत पुरुष एवं अपहरणकर्ताओं की तलाष प्रारम्भ कर पुलिस टीम द्वारा फील्ड आसूचना एकत्रित कर तकनीकी डाटाबेस के आधार पर ज्ञात हुआ कि रामपाल जाट निवासी भंवरियों की ढाणी सुरपुरा खर्द पुलिस थाना भोपालगढ की पुत्री बिना बताये अपने घर से कही चली गई, जिसको किशोरराम के पुत्र राजवीर द्वारा गुमशुदा को अपने साथ ले जाने के शक के आधार पर रामपाल जाट निवासी भंवरियो की ढाणी के भाई एवं रिश्तेदारो के साथ मिल कर बोलेरो व मोटरसाइकिल में सवार होकर बदला लेने की नियत से किशोरराम की टयुबवेल पर जाकर उसके घर में घुसकर मारपीट कर उसको जबरन गाडी में डाल कर अपहरण कर कहीं अज्ञात स्थान पर ले गये है। जिस पर पुलिस थाना भोपालगढ की गठित टीमों ने आपसी सामंजस्य से तुरंत कार्यवाही करते हुए घटना में शरीक 5 मुलजिमानो का पीछा कर सरहद दाडमी में मुल्जिमानो की ट्यूबवेल से अपहृत किशोरराम को दस्तयाब कर उनके कब्जे से अपहरण मंे प्रयुक्त 2 वाहन जब्त कर अपहृत को छिपाकर रखने में आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार मुलजिम

1 रामपाल पुत्र कुम्भाराम उम्र 43 वर्ष जाट निवासी भंवरीयो की ढाणी सुरपुरा खुर्द पीएस भोपालगढ

2 सुभाष पुत्र कुम्भाराम उम्र 35 वर्ष  जाट निवासी भंवरीयो की ढाणी सुरपुरा खुर्द  पीएस भोपालगढ

3 जगराम पुत्र पांचाराम उम्र 51 वर्ष  जाट निवासी दाड़मी पुलिस थाना आसोप

4 रामकिशोर पुत्र पांचाराम उम्र 46 वर्ष जाट निवासी दाड़मी पुलिस थाना आसोप

5 महेन्द्र पुत्र पांचाराम उम्र 38 वर्ष जाट निवासी दाड़मी पुलिस थाना आसोप

थाना टीम पुरस्कृत होगी

उपरोक्त कार्यवाही में मुख्य भुमिका निभाने वाले शाहीन सी आईपीएस प्रोबेशनर थानाधिकारी भोपालगढ,  गिरधारीराम उनिपु, महिपाल सउनि, राजेन्द्रसिंह हैडकानि, कानिस्टेबल किसनलाल मीणा, मुकेश, महिपाल, हरेन्द्र, सुरेश, अशोककुमार मीणा, चालक देवाराम, भागीरथ की भूमिका रही जिन्हें जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor