Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:17 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भाजपा अनुशासित पार्टी : विधायक अर्जुनलाल

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्षों का अभिनंदन किया

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)

बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। भाजपा गरीब, किसान व आम लोगों की पार्टी है। पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान महत्व देते हुए सबका साथ सबका विकास की विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है। विधायक अर्जुनलाल गर्ग बिलाड़ा के डाक बंगले में आयोजित बिलाड़ा विधानसभा के विभिन्न मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। विधायक गर्ग ने भाजपा पीपाड़ देहात मंडल अध्यक्ष गणपतराम गोदारा, बिलाड़ा शहर मंडल अध्यक्ष माधवसिंह राठौड़, बिलाड़ा उत्तर मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह खेजड़ला, बिलाड़ा दक्षिण मंडल अध्यक्ष सुमित्रा बिश्नोई व डांगियावास मंडल अध्यक्ष गंगाराम चौधरी सहित अध्यक्षों को माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान रुपसिंह परिहार, दुर्गाराम सुथार, रामदेव भंवरिया बोरुंदा, शैतान सिंह थिरोदा, दुलीचंद सोनी, प्रभाकर टाक, कैलाशदान चारण, नंदकिशोर गर्ग, रवि बिश्नोई, दुर्गाराम देवासी, गोपाल वैष्णव, नरेश मीणा, प्रकाश सिरोही, किशनाराम थिरोदा, उदाराम बिश्नोई व लक्ष्मण बिश्नोई सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor