पंकज बिंदास. जोधपुर
गत 11 वर्षों से समाज सेवा में अग्रणी माताजी भक्ति सागर ग्रुप की ओर से 7 जनवरी को गोल बिल्डिंग चौराहा स्थित जबरेश्वर महादेव मंदिर में नव वर्ष स्नेह मिलन और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
माताजी भक्ति सागर ग्रुप की प्रमुख संरक्षक संतोष-प्रेम राठी ने बताया कि अपराह्न 3 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्रुप सदस्यों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात दिसंबर 2024 तक 155 निर्धन और जरुरतमंद विवाह योग्य कन्याओं का मायरा भरने का शगुन तथा 51 प्रसूतियों को जापा का सामान देकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाने वाले दानदाताओं व अनमोल रत्नों का सम्मान किया जाएगा।



