Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 9:19 am

Friday, July 10, 2026, 9:19 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

साइबर फ्रॉड की 23000 रुपए की राशि रिफण्ड करवाकर परिवादी को दिलाई

राखी पुरोहित. जोधपुर

साइबर फ्रॉड की 23 हजार रुपए की राशि परिवादी को वापस दिलाई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी पूजा अवाना ने बताया कि थाना चाखू हल्का क्षेत्र के मोटाई निवासी कुलदीप के साथ हुए साइबर फ्रॉड पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फ्रॉड राशि को होल्ड/फ्रीज करवाकर पीड़ित के बैंक खाता में रिफण्ड करवाने में सफलता हासिल की हैं। परिवादी कुलदीप निवासी मोटाई को अज्ञात कॉलर ने लालच देकर 23000 रूपये की ऑनलाइन साइबर फ्रॉड कर लिया। बाद में कुलदीप को ज्ञात हुआ कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया है, जिस पर पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाईन नम्बर 1930 व साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई।

जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना द्वारा जारी आदशों की पालना में ब्रजराजसिंह चारण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के निर्देशन में भवानीसिंह इन्दा कानि. (साईबर सैल फलोदी) व रेंवतराम कानि. थाना चाखू द्वारा पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी के बैंक खातों से जिन खातों में राशि ट्रांसफर हुई, उन खातों पर सम्बंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से सम्पर्क कर समन्वय स्थापित कर फ्रॉड राशि को होल्ड/फ्रिज करवाई गई। तत्पश्चात मामले की जांच कर न्यायालय से आदेश करवाकर फ्रॉड राशि को पीड़ित कुलदीप के बैंक खाता में रिफण्ड करवाया गया। हैं। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम श्री भवानीसिंह इन्दा कानि. (साईबर सैल) व श्री रेंवतराम कानि. थाना चाखू की हौसला अफजाई हेतु जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

साइबर फ्रॉड से बचने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें-

साइबर क्राईम/फ्रॉड की घटना होने पर 1930 पर कॉल/ cybercrime.gov.in पर लॉगिन कर तुरन्त शिकायत दर्ज करावें।
1. ओटीपी/पिन/सीवीवी नंबर शेयर नहीं करें।
2. ऑनलाइन अकान्ट्स/नेटबैंकिग के Alphanumeric special character के साथ complex पासवर्ड रखें।
3. नाम/मोबाइल नंबर/जन्मतिथि को पासवर्ड नहीं बनाएं।
4. लॉटरी/कैशबैक/रिफण्ड/जॉब्स/गिफ्ट इत्यादि ऑनलाईन प्रलोभनों से सावधान रहें।
5. यूपीआई पिन व क्यूआर कोड स्कैन का प्रयोग केवल भुगतान करने के लिए किया जाता है, न कि धन राशि प्राप्त करने के लिये।
6. सोशल मीडिया अकाउन्ट्स पर Two step verification/Two factor authentication ऑन रखें।
7. कस्टमर केयर के नंबर कभी भी गुगल से सर्च नहीं करें, केवल आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त करें।
8. मोबाईल डिवाईस का GPS/Bluetooth/NFC/hotspot/WiFi आवष्यक होने पर ही ऑन रखे।
9. अनजान लोगों से प्राप्त होने वाली वीडियो कॉल रिसीव नहीं करें और नही फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करें।
10. पब्लिक WiFi में ऑनलाईन शापिंग या बैकिंग ट्रान्सक्षन नहीं करें।
11. अनजान क्यूआर कोड स्केन/लिंक पर क्लिक नहीं करें।
12. अनजान व्यक्ति के कहने पर Remote access Apk Anydesk, Teamviewer, Airdrop, Meadmin, Airminer इत्यादि एप्लिकेषन इन्स्टॉल या डाउनलोड नहीं करें।
13. Automatic forwarding एप्लिकेषन इन्स्टॉल या डाउनलोड नहीं करें।
14. Whatsapp, instagram, facebook, truecaller की DP में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम वर्दी पहने फोटो या किसी परिचित व्यक्ति का फोटो दिखाई देने पर तत्काल विष्वास नहीं करें। कोई भी लेनदेन करने से पूर्व परिचित व्यक्ति से कॉल कर सत्यापन करंे।
15. ऑनलाईन सोषल साईट पर पर्सनल फोटो/वीडियो शेयर नहीं करें।
16. Like/review/ratings के नाम पर घर बैठे रूपये कमाने के लालच में नहीं आवे और नही invest करें।
17. आरबीआई द्वारा स्वीकृत बैकिंग/नॉन बैकिंग वित्तिय संस्थानों के अधिकृत लॉन ऐप से ही लॉन लेवें।
18. गलत या धोखे से गलत व्यक्ति के खाते में यूपीआई से धनराषि ट्रांसफर होने पर www.npci.org.in पर ऑनलाईन षिकायत दर्ज करें।

 

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor