Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:15 pm

Thursday, July 9, 2026, 10:15 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भजनों पर शिव-पार्वती की झांकी के साथ किया नृत्य

 

(शिव पार्वती की आकर्षक झांकी के समक्ष नृत्य करती महिलाएं।)

(महिलाओं के समूह में भजन प्रस्तुत करतीं मंजू डागा व अन्य कलाकार।)

– रातानाडा श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मनाया हरित श्रावण महोत्सव

राइजिंग भास्कर डाॅट कॉम. जोधपुर

रातानाडा, शिव रोड, जसवंत कॉलेज गेट के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर के महंत व संस्थापक श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में मंदिर सत्संग समिति और भक्तगणों की ओर से शनिवार को हरित श्रावण महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

मंदिर सत्संग समिति के शशिकांत तिवाड़ी और सुधीर शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर को हरित पुष्पों, आकर्षक फूलमंडली व दूधिया रोशनी से सजाया गया और देव प्रतिमाओं का मनोरम श्रृंगार किया गया। संकीर्त्तन के दौरान भजन गायक पंकज जांगिड़, शशिलता शर्मा, मंजू डागा, गीता मेवाड़ा, मंजू प्रजापति, मंजू पंवार, अरुण गुर्जर, प्रियंका बोराणा सहित महिलाओं ने भगवान शिव, राम, कृष्ण सहित सभी देवी-देवताओं और ऋतु अनुकूल भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दीं। शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी के साथ सभी ने जमकर नृत्य किया। आरती के पश्चात भगवान को भोग लगाकर प्रसाद भक्तों में वितरण किया गया।

इस दौरान श्यामलाल बोराणा, शंकरलाल सैन, दिव्यांशु बोराणा, उत्तम कुलरियां, महेंद्र शर्मा सहित अनेक भक्तगण और मातृशक्ति उपस्थित रहें।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor