Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:28 am

Sunday, August 23, 2026, 11:28 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीएस सुधांश पंत ले रहे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पिछले बजट की घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर लिया फीडबैक

पारस शर्मा. जोधपुर

मुख्य सचिव सुधांश पंत जोधपुर पहुंच चुके हैं और मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेरहे हैं। इस बैठक में जोधपुर संभाग के सभी एसपी और कलेक्टर भाग ले रहे हैं। साथ ही संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह और जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद हैं। पंत ने पिछले बजट में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया और विकास कार्यों की गति को लेकर लंबित कार्यों पर चर्चा की।

मूलभूत सुविधाओं से लेकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की क्रियान्वयन को लेकर भी फीडबैक लिया और शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट पर फोकस रहा। जैसलमेर और बाड़मेर के अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। इन दोनों जिलों के अधिकारियों की मुख्य सचिव बैठक ले चुके हैं।

…और इससे पहले कलेक्टर और कमिश्नर ने की अगवानी

इससे पहले जोधपुर पहुंचने पर मुचय सचिव सुधांश पंत की संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह और जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने अगवानी की। पुलिस कमिश्नर राजेंद्रसिंह और आईजी जोधपुर रेंज विकास कुमार ने भी अगवानी की। इसके बाद सीएस पंत ने मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में समीक्षा बैठक शुरू की। इसमें जोधपुर संभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor