Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:38 am

Sunday, August 23, 2026, 6:38 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भाजपा सूरसागर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी का किया स्वागत

पारस शर्मा. जोधपुर 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सूरसागर मंडल में पंकज भाटी के मंडल अध्यक्ष नवनिर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा द्वारा भाटी का साफा, माला, दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पंकज भाटी ने रातानाडा गणेश मंदिर पहुंच कर पुजारी प्रदीप शर्मा के सान्निध्य में पूजा अर्चना कर गणेशजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेवाड़ा, किसान मोर्चा जोधपुर जिला अध्यक्ष घनश्याम पंवार, जिला मंत्री जनक सोनी, ओबीसी मोर्चा से काशीराम भाटी, शैलेंद्र सोनी, दिलीप आचार्य, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अंजू जोशी, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शेखर जैन, सुरेंद्र देवड़ा , युवा मोर्चा महामंत्री आनंद दवे, नैनसुख प्रजापत, भुवनेश व्यास, सूरज रांकावत आदि के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor