Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

Thursday, July 9, 2026, 5:01 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

कुड़ी क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की मांग, लोग केबिनेट मंत्री पटेल से मिले

सुनियोजित विकास के लिए कुड़ी को नगर निगम में शामिल करना जरूरी

पारस शर्मा. जोधपुर 

कुड़ी भगतासनी क्षेत्र को प्रस्तावित नगर निगम के विस्तार में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़ी भगतासनी निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल से सर्किट हाउस में भेंट की।

क्षेत्र के निवासी एवं समाजसेवी दौलाराम डूडी ने बताया कि क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक आरपी सिंह, वीएन सिंह व आशाराम त्रिपाठी के नेतृत्व में गए इस प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम जोधपुर के प्रस्तावित विस्तार क्षेत्र में कुड़ी भगतासनी को भी शामिल किए जाने की मांग कैबिनेट मंत्री से की। दौलाराम डूडी ने कहा कि यदि पाल, सांगरिया, झालामंड, खोखरिया जैसे क्षेत्र को नगर निगम में शामिल कर केवल कुड़ी भगतासनी को नगर पालिका के रूप में रखा जाता है तो पूरे क्षेत्र में शहरी आबादी के रूप में विकसित नगर निगम के बीच कुड़ी भगतासनी क्षेत्र प्रशासनिक रूप से एक उपेक्षित टापू के रूप में रह जाएगा। जिससे इसका विकास बाधित होगा। अतः कुड़ी क्षेत्र को भी नगर निगम के प्रस्तावित विस्तार में सम्मिलित कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की आवश्यकता है।

केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने क्षेत्रवासियों की इस मांग को उचित मानकर आवश्यक कार्यवाही कर सकारात्मक परिणाम का विश्वास दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवाराम कुड़िया, स्वदेशी जागरण मंच के राधेश्याम बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन चौधरी, मनोहर सिंह चारण, हरिसिंह, देवेंद्र सैन विहिप प्रखंड अध्यक्ष शांतिलाल सोनी, भोजपुरी समाज से अशोक कुमार सिंह, जयप्रकाश भाटी, मफ़ाराम देवासी, लवेशमल पालीवाल, ओम प्रकाश सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा भोजपुरी समाज के लोग शामिल रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor