Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 10:42 am

Thursday, July 9, 2026, 10:42 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

स्काउट व गाइड बोले- डिजिटल पेमेंट का जमाना, रेल यात्रियों को किया जागरूक

-जोधपुर, राइकाबाग और भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों पर निकाली जनजागरूकता रैली

-यात्रियों को यूटीएस एप के बारे में विस्तार से दी जानकारी

राखी पुरोहित. जोधपुर

रेलयात्रियों व आमजन में डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूकता लाने के महत्ती उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर भारत एवं स्काउट गाइड की ओर से रविवार को तीन रेलवे स्टेशनों पर जनजागरूकता रैली निकाली गई।

स्काउट के जिला आयुक्त मंडल कार्मिक अधिकारी/इंचार्ज अभिषेक गांधी ने बताया कि रैली के माध्यम से स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने जोधपुर,राइकाबाग और भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न नारों व बैनर के जरिए रेलयात्रियों व उनके परिजनों को रेलवे में डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूक किया।

जिला आयुक्त (कब) सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि रैली के माध्यम से स्काउट एवं गाइड के बच्चों व रेलकर्मचारियों ने यात्रियों को अनारक्षित टिकट प्रणाली(यूटीएस मोबाइल एप) के जरिए भी ऑनलाइन टिकट खरीदने के प्रति भी जागरूक किया और मोबाइल में यूटीएस एप डाउनलोड करवाया। उल्लेखनीय की जोधपुर मंडल द्वारा सभी रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा और यात्रियों की सुविधा हेतु क्यू आर कोड डिवाइस लगाए गए हैं जिसका यात्रियों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है।

खेड़ा ने बताया कि डिजिटल पेमेंट से यात्रियों को टिकट लेने के लिए लाइन में लगने और खुल्ले पैसे की समस्या से छुटकारा मिल रहा है। इसके साथ ही इस तरह के भुगतान से ट्रांसपेरेंसी को भी बढ़ावा मिल रहा है। रविवार को सर्दी व कोहरे के बावजूद बच्चों ने जागरूकता रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया आम लोगों को डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूक किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor