Explore

Search

Wednesday, August 26, 2026, 2:05 pm

Wednesday, August 26, 2026, 2:05 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शासन स्पर्शना को लेकर अनूठा आयोजन हुआ

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

शासन स्पर्शना को लेकर क्रिया भवन में अनूठा आयोजन हुआ। विपुल भाई ने मेरे लिए इतनी दुआ करना मिले जिन शासन दुबारा, मिले जैन धर्म दोबारा, गाजै से वीर प्रभु नो महावीर नौ शासन गाजै छे जैसे संगीतमय के साथ शासन स्पर्शना का विस्तार से महत्व बताया। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ के तत्वावधान में प्रथम बार शासन स्पर्शना का विशेष आयोजन मंगलाचरण से हुआ।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया नगर स्थित रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन में मुनिराज सिद्धेशचंद्रसागर एवं मुनि सिद्ध चंद्रसागर साध्वी वृंद के सानिध्य में शासन स्पर्शना का विशेष आयोजन अहमदाबाद पाली निवासी श्रावक विपुल भाई जैन द्वारा संगीतमय वातावरण के साथ किया। स्वर लहरियों के साथ जिन मंदिर जिनागम साधु साध्वी शासन के जो भी अंग है उनके बारे में संगीतमय वातावरण के साथ जिन शासन के प्रति विस्तार से प्रस्तुति दी। प्रवचन दरमियान मुनि सिद्धचंद्रसागर ने कहा कि पुण्य वाणि से जिन शासन मिलता है। जिन शासन के प्रति मां बाप को बच्चों को संस्कार देने होंगे। यह शासन कायम रहेगा। कार्यक्रम पश्चात विपुलभाई जैन का तपागच्छ संघ की ओर से अभिनंदन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor