Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 1:20 pm

Tuesday, August 25, 2026, 1:20 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 10 फरवरी को, बैनर का विमोचन, सौंपी जिम्मेदारियां

पंकज जांगिड़. जोधपुर

भगवान श्री विश्वकर्मा का जयंती महोत्सव 10 फरवरी (माघ सुदी त्रयोदशी) सोमवार को श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। श्री विश्वकर्मा जांगिड़ पंचायत एवं मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तैयारियों को मूर्त रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता वासुदेव बुढल व सुरेश शर्मा ने की। इस दौरान श्री जांगिड़ पंचायत, श्री जांगिड़ पंचायत की उप संस्थाओं के पदाधिकारियों और मातृशक्ति की मेजबानी में महोत्सव के बैनर का विमोचन किया गया।

मंदिर कमेटी के सचिव हरीश जांगिड़ ने बताया कि जयंती महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई और आकर्षक झांकियां बनाने एवं कलश यात्रा, युवाओं द्वारा वाहन रैली निकाले जाने और पंचायत की उप संस्थाओं व समाजबंधुओं द्वारा मनोरम झांकी बनाकर लाने की चर्चा की गई।

इस मौके पर श्री जांगिड़ पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योतिस्वरूप धनेरवा, उपाध्यक्ष सोनाराम बुढल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र भाकरेचा, पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रकाश शर्मा, पूर्व पदाधिकारी श्यामलाल जायलवाल, मंदिर कमेटी के संरक्षक रामेश्वरलाल हर्षवाल, कोषाध्यक्ष सीए गोपीकिशन जांगिड़, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश जायलवाल, सह सचिव हुकमाराम झिलोया, भंवरलाल सलूण, रामदयाल जादम, मिश्रीलाल कुलरिया, चेतन प्रकाश बरड़वा, दिनेश तिराणियां, रामेश्वर बरनेला, माणकलाल अठवासियां, दिनेश पालड़िया, कालूराम बरड़वा, मातृशक्ति विनती भाकरेचा, स्नेहलता जादम, आशा शर्मा, रक्षा शर्मा, पूजा मांकड़, डॉ. मोनिका आर. करल, कविता शर्मा, मंजू शर्मा, भावना जांगिड़, प्रेमलता दम्मीवाल, डॉ. ऋचा शर्मा, सुखी देवी और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी महेंद्र झाला, ओमप्रकाश बरनेला, लालचंद पीड़वा, गुलाब प्रसाद बरड़वा, एडवोकेट भारतभूषण शर्मा, देवाराम, अक्षय शर्मा, रामेश्वरलाल, हनुमानराम दुगेसर, उत्तम कुलरिया, दिलीप छड़ियां, प्रमोद बरड़वा, विजय शर्मा, कुलदीप बरड़वा, मनीष कुलरिया, सोहनलाल मांडण, किशोरीलाल भदरेचा, गंगाराम बरड़वा, आशाराम सुथार, घासीराम आदि समाजबंधु उपस्थित रहे l

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor