Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:17 am

Sunday, August 23, 2026, 11:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कांग्रेस पार्टी ने युवाओं से छल किया, भाजपा ने खोले रोजगार के द्वार

भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनाई भाजपा सरकार उपलब्धियां

ओम जी बिस्सा. जैसलमेर

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को प्रदेश के हजारों युवाओं को सरकारी नोकरी की सौगात दे कर रोजगार के द्वार खोले। प्रदेश के युवाओं को 13 हजार 500 नियुक्ति पत्र जारी कर रेकॉर्ड कायम किया। कांग्रेस के शासन काल मे बेरोजगारी चरम पर थी। लेकिन आज भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता है व भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक अपराधी जेलों में है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 31 हजार करोड़ से अधिक के 76 हजार कार्यों का लोकार्पण भी किया। शर्मा ने जो वादे किये वो पूरे किये हैं व एक वर्ष में ही 50 प्रतिशत जनता के वादे पूरे किये हैं जो अपने आप मे सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस एक वर्ष के शासन से आमजन, खेतिहर मजदूर, किसान , व्यापारी व सरकारी कर्मचारी सभी संतुष्ट है। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा के साथ संभाग मीडिया सह प्रभारी जुगल बोहरा व जिला मीडिया प्रभारी बाबूलाल शर्मा साथ थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor