Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:46 am

Sunday, August 23, 2026, 10:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीनियर सिटीजन ने स्नेह मिलन मनाया

पारस शर्मा. जोधपुर 

केंद्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति राजस्थान जोधपुर के भवन में वरिष्ठ नागरिक महासमिति के सदस्यों ने स्नेह मिलन समारोह मनाया। संस्था के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह छाबड़ा, सचिव राजेंद्र गहलोत, नंदकिशोर व्यास, सोहन मेडतिया, संगठन सचिव त्रिलोक राम चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया तथा समाज की सुख समृद्धि आनंद के लिए प्रार्थना की गई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई।

अवतार सिंह गागा, गुरु दयाल सिंह नामधारी, भुवनेश्वर नाथ व्यास, सोहन के द्वारा गुरु गोविंद सिंह दीवान, टोडरमल तथा अजय हिंदू योद्धा सूरजमल जाट के जीवन पर अपने विचार प्रकट किए गए। श्रीमती तारा चौधरी द्वारा सनातन धर्म के बौद्धिक ज्ञान के बारे में बताया गया तथा अपने बच्चों को वैदिक सनातन धर्म ज्ञान की जानकारी देने के लिए बताया। मुख्य अतिथि ज्ञानी सुखबीर सिंह मुख्य प्रचारक एवं सेक्रेटरी अंतरराष्ट्रीय उदासीन सर्वधर्म सेवा समिति उदासीन अखाड़ा राजपुरा मसानी पंजाब वालों द्वारा सिख इतिहास एवं गुरबाणी विचार व्यक्त किए गए तथा शब्द कीर्तन कुलदीप सिंह और तेजेंद्र सिंह द्वारा किया गया संकीर्तन पाठ के बाद में सभी वरिष्ठ नागरिकों द्वारा सामूहिक प्रसादी ली गई। डॉक्टर एसके पुरोहित द्वारा चर्म रोग निवारण तथा पर्यावरण स्वच्छता के बारे में बताया गया और उनके द्वारा निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को संस्था अध्यक्ष चरणजीत सिंह छाबड़ा द्वारा उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग कार्य नंद किशोर व्यास, पहलाद राम गोयल, मांगीलाल रावत, अशोक कुमार ओसवाल, जबर सिंह, राजेंद्र कुमार माथुर, बाबूलाल वैष्णव, रामराज पाल फोटोग्राफर, हरी राम नायक, गोपाल सिंह मंजूर राठौर, त्रिलोकूराम प्रेमलता चौधरी, किशन माथुर, अंजलि न्यूट्रिशन विशेषज्ञ, मनिंदर सिंह भाटिया, मनीष लंबा, विक्रम सिंह आर्य, सदाकत अली, मोहन सिंह सोढ़ी इत्यादि द्वारा सहयोग कार्य किया गया और कई गणमान्य नागरिक, सदस्य सम्मिलित हुए सभी के द्वारा कार्यक्रम की सहन किया गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor