Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 1:17 pm

Tuesday, August 25, 2026, 1:17 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अनुबंध आश्रम में बहीं भजनों की सरिता

अरुण माथुर. जोधपुर

नीमा निमड़ी मण्डोर रोड स्थित अनुबंध जन कुटीर आश्रम में पिछले दिनों भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायक विक्की मनचला व लेखा पुरोहित ने भजनों की सरिता बहा कर समां बांध दिया। वहीं आश्रम में निवासरत वृद्धजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

आश्रम की संचालिका अनुराधा आडवानी ने बताया कि वृद्धजनों के मनोरंजन के लिए भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। इस भक्ति संध्या का आगाज भजन गायक विक्की मनचला व लेखा पुरोहित ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। उन्होनें बताया कि भजन गायक विक्की मनचला ने ओ लाल मेरी पथ रखियों भला झूलेलाल…..चैसठ जोगणी देवी रे मंदरिये रमजा…म्हने घोड़लियों मंगवा दे मां भजन सुना कर समां बांधा तो वहीं लेखा पुरोहित ने मीठे रस से भरियोडी राधा रानी लागे…. भजन की प्रस्तुति देकर आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति संध्या में ललित रावल (आॅर्गन), मोहसिन (ढोलक), सोहिल (तबला) पर संगत की वहीं दुर्गाप्रसाद व प्रफुल पुरोहित ने साउण्ड व्यवस्था में सहयोग किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor