Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 8:29 am

Tuesday, August 25, 2026, 8:29 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

शासन प्रेमी विपुल भाई का हुआ बहुमान

(धनराज विनायकिया और अन्य लोगों ने विपुल भाई का बहुमान किया।)

-क्रिया भवन में हुआ आयोजन

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

शासन प्रेमी विपुल भाई का क्रिया भवन में बहुमान हुआ। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागच्छ संघ के तत्वावधान में प्रथम बार शासन स्पर्शना का विशेष अनूठा आयोजन प्रस्तुत करने पर संगीतकार विपुल भाई का संघ की ओर से बहुमान किया गया।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया नगर स्थित रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन में मुनिराज सिद्धेशचंद्र सागर एवं मुनि सिद्धचंद्र सागर, साध्वी वृंद के सानिध्य में शासन स्पर्शना का विशेष आयोजन अहमदाबाद पाली निवासी श्रावक विपुल भाई जैन द्वारा संगीतमय वातावरण के स्वर लहरियों के साथ जिन मंदिर जिनागम साधु साध्वी शासन के जो भी अंग है उनके बारे में जिन शासन के प्रति विस्तार से अनूठे तरीके से प्रस्तुती देने पर तपागछ संघ ट्रस्ट मंडल की ओर से विपुलभाई जैन का स्वागत करते जैनम जयति शासनम की नांद से बहुमान किया गया। मुनि सिद्धचंद्र सागर ने कहा कि भगवान महावीर ने चतुर्विथ संघ शासन की स्थापना की। जिनशासन का महिमा का महत्व बताया। सचिव उमेदराज रांका ने सभी की अनुमोदना करते हुए जिनशासन प्रेमी विपुलभाई तथा विनायकिया के जिनशासन प्रचार प्रसार के लिए साधुवाद दिया तथा कहा कि जिनशासन प्रेमियों के वजह से ही शासन की गरिमा बढ़ती है। इस अवसर पर कई जिन शासन प्रेमी मौजूद थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor